पंतनगर, उत्तराखंड | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 अक्टूबर को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 118वें अखिल भारतीय Kisan Mela में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
मुख्यमंत्री ने सुबह 11 बजे मेले के मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया और किसानो के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने का आग्रह किया ताकि उत्पादन में वृद्धि और गुणवत्ता में सुधार हो सके।

किसानों से सीधा संवाद और समस्याओं की जानकारी
मुख्यमंत्री धामी ने मेले में लगे विभिन्न कृषि, औद्योगिक और तकनीकी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हर संभव सहयोग के लिए फ़ौरन तैयार है और राज्य में कृषि को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाने की दिशा में कई योजनाएँ लागू की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार खेती में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम कर रही है। युवा किसानों को स्टार्टअप और एग्री-इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे उनकी रूचि बड़े |
कृषि का महाकुंभ बना पंतनगर Kisan Mela
पंतनगर विश्वविद्यालय का यह Kisan Mela देशभर से आए कृषकों, वैज्ञानिकों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि उद्योगों के लिए एक बड़ा मंच बना।
विभिन्न राज्यों से आए किसान अपने उत्पादों, जैविक तकनीकों, बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों का प्रदर्शन करा गया | मेले में नई तकनीक और नवाचारों को लेकर विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया, जिससे किसानों को सीधे तौर पर आधुनिक खेती की जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही उत्तराखंड की असली ताकत है। उन्होंने सभी किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और ड्रोन तकनीक, सोलर सिंचाई और ऑर्गेनिक खेती जैसी पहल को अपनाएं।
Also Read:-
पंतनगर में 10 से 13 अक्टूबर तक लगा 118 वां अखिल भारतीय किसान मेला




