उधम सिंह नगर पुलिस की अनोखी मुहिम: Diwali पर पटाखे खरीदने वालों को दिया Cyber Awareness का संदेश

Diwali

खटीमा (उधम सिंह नगर): Diwali के उल्लास भरे माहौल में जहां हर ओर रोशनी और खुशी का जश्न नजर आ रहा है, वहीं उधम सिंह नगर पुलिस विभाग ने इस पर्व को साइबर सुरक्षा के संदेश के साथ जोड़ दिया है। जिले की साइबर सेल यूनिट इन दिनों विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बता रही है।

Diwali

Diwali बाजारों में साइबर जागरूकता अभियान

Diwali पर्व इस बार दो दिनों — 20 और 21 अक्टूबर 2025 — को मनाया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज “बड़ी दीपावली” का विशेष महत्व है। ऐसे में खटीमा, किच्छा, रुद्रपुर और बाजपुर जैसे इलाकों में लोगों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। इसी बीच, साइबर सेल टीम ने खटीमा के थारू राजकीय इंटर कॉलेज बाजार में पहुंचकर सैकड़ों लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने का संदेश दिया।

पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। यह राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर शिकायत दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई की जाती है।

साइबर ठगी के नए हथकंडों से सावधान

साइबर सेल के जवान संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आमजन को बताया कि दीपावली जैसे त्योहारों पर “डिजिटल अरेस्ट”, “गिफ्ट या लॉटरी का लालच”, और “फर्जी लिंक” जैसे हथकंडों से ठग लोगों को निशाना बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि ठग अक्सर सोशल मीडिया, ईमेल या फर्जी वेबसाइट के जरिए लिंक भेजकर आपकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल और OTP हासिल करने की कोशिश करते हैं।

अक्टूबर को ‘साइबर जागरूकता माह’ घोषित किया गया

उन्होंने यह भी बताया कि अक्टूबर 2025 को पूरे देश में ‘साइबर जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति शिक्षित करना है ताकि साइबर अपराधों को जड़ से समाप्त किया जा सके।

पटाखा बाजारों में दीपावली की रौनक

वहीं दूसरी ओर, खटीमा समेत पूरे उधम सिंह नगर में पटाखा बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पटाखों की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों के चेहरे बिक्री से खिले नजर आए।
रॉकेट, अनार, चकरी और रंग-बिरंगी आतिशबाजी की वेरायटी ने बाजार को दीपावली की चमक से भर दिया।

पुलिस की दोहरी भूमिका: सुरक्षा और जागरूकता

जहां एक ओर पुलिस प्रशासन यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त रहा, वहीं दूसरी ओर उसने नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा का भी जिम्मा उठाया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि –

“हम चाहते हैं कि लोग न केवल सड़क और घर पर सुरक्षित रहें, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक हों।”

क्या करें अगर साइबर ठगी हो जाए

साइबर सेल ने लोगों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाता है, तो घबराने के बजाय तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। जल्दी कार्रवाई से आपके पैसे को रोका जा सकता है।

Read Also:-

Oxygen OS 16:आ गया 2025 में OnePlus का बेस्ट Update जाने सारे नए फीचर

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 118वें पंतनगर Kisan Mela में , किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने का दिया संदेश

 

पंतनगर में 10 से 13 अक्टूबर तक लगा 118 वां अखिल भारतीय किसान मेला

 

Scroll to Top