Kashipur में अवैध जुलूस के दौरान हुई हिंसा, पुलिस ने हालात किए काबू
काशीपुर (उत्तराखंड): शहर का माहौल रविवार को उस समय बिगड़ गया जब अल्लीखां इलाके में बिना सूचना और इजाज़त के एक जुलूस निकाल दिया गया। इस जुलूस में “I Love Mohammad” लिखे बैनर लहराए गए। भीड़ बढ़ने के साथ ही लोगों के बीच टकराव की स्थिति बनी और देखते-देखते पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई।
इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट तक की नौबत आ गई। तुरंत फोर्स मौके पर पहुंची और एसपी सिटी अभय सिंह ने खुद हालात संभाले। थोड़े ही समय में इलाके में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर हालात पर काबू पा लिया गया।

पुलिस का बयान
हालात की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। एसपी सिटी अभय सिंह व्यक्तिगत रूप से मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाला। भारी पुलिस बल को तैनात किया गया और कुछ ही घंटों में हालात को काबू में कर लिये गए।
एसपी सिटी ने कहा कि शहर का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। “हमारी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। और किसी को भी शहर का माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। “अभी हालात पूरी तरह कंट्रोल में हैं और जांच चल रही है।”
कौन है जिम्मेदार?
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नदीम अख्तर नाम के शख्स को मुख्य जिम्मेदार बताया है। आरोप है कि उसने युवाओं को भड़काकर भीड़ इकट्ठा की थी। फिलहाल कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।
Also Read:-
देहरादून आपदा 2025: बादल फटने से तबाही, पीएम मोदी और अमित शाह ने दिलाया हरसंभव सहयोग




