Azim Premji Scholarship 2025: 30 सितम्बर तक आवेदन का मौका, लड़कियों के लिए शिक्षा सहायता योजना

Azim Premji Scholarship 2025:

कॉलेज शिक्षा पूरी करने में आर्थिक मदद के लिए अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने लड़कियों के लिए Azim Premji Scholarship 2025 योजना शुरू की है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितम्बर 2025 है।

Azim Premji Scholarship 2025:

क्या है योजना?Azim Premji Scholarship 2025:

  • छात्रवृत्ति राशि: ₹30,000 प्रति वर्ष
  • पूरी अवधि: 2 से 5 वर्ष (अंडरग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा)
  • कुल लाभ: 3 साल में ₹90,000 और 5 साल में ₹1.5 लाख
  • उद्देश्य: वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा पूरी करने में सहायता।

कौन कर सकता है आवेदन?

  1. केवल लड़कियाँ, जिन्होंने कक्षा 10 और 12 सरकारी स्कूल/कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास किया हो।
  2. जिन्होंने सत्र 2025–26 में पहली बार स्नातक डिग्री/डिप्लोमा (2–5 वर्ष) के पहले वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  3. कॉलेज/विश्वविद्यालय भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी संस्थान में होना चाहिए।
  4. लागू राज्य/केंद्रशासित प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड।

नोट: D.EL.Ed, ANM, GNM, और 12वीं के बाद 2 साल की ITI कोर्स करने वाली छात्राएँ भी आवेदन कर सकती हैं।

जरूरी दस्तावेज़

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (सफेद पेपर पर)
  • आधार कार्ड (फ्रंट साइड)
  • बैंक पासबुक/स्टेटमेंट (पहला पेज)
  • कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
  • कॉलेज एडमिशन प्रूफ (Bonafide Certificate या Fee Receipt)

महत्वपूर्ण जानकारी

  • आवेदन फ्री है (कोई शुल्क नहीं)।
  • मेरिट की ज़रूरत नहीं, केवल योग्यता शर्तें पूरी होनी चाहिए।
  • आयु सीमा नहीं।
  • स्कॉलरशिप अपने आप रिन्यू नहीं होगी, हर साल नया आवेदन करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. वेबसाइट पर जाएँ: Azim Premji Scholarship 2025 Apply
  2. New Registration पर क्लिक करें।
  3. मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड कर फॉर्म भरें और सबमिट करें।

आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 है। योग्य छात्राएँ समय रहते आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएँ।

Also Read :-

Kumaun University B.Ed Entrance 2025 Result Out: यहां देखें अपना स्कोर

 

ब्रेकिंग न्यूज: Kashipur में अचानक निकले जुलूस से मचा बवाल, पुलिस ने हालात काबू किए

Scroll to Top